फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   भैंस चराने गए किशोर की नदी में डूबकर मौत

भैंस चराने गए किशोर की नदी में डूबकर मौत

Sat, 08 Jun 2019 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
भैंस चराने गए किशोर की नदी में डूबकर मौत
भैंस चराने गए किशोर की नदी में डूबकर मौत
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बसहिया गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के बसहिया गांव में शनिवार की शाम भैंस चराने गए 11 वर्षीय बालक की बानगंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। वहीं, मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी 11 वर्षीय धमेंद्र पुत्र धृतराज यादव शनिवार शाम पांच बजे बगल बानगंगा नदी में भैंस लेकर चराने गया था। बताया जा रहा है कि इसी बीच नदी में नहाने चल गया। पैर फिसलने गहरे पानी में जाकर डूब गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घंटों खोजबीन के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ अवधेश राज सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पता करवाते हैं, उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed