{"_id":"5cf15e0fbdec22076b5f0850","slug":"155932217317-siddharthnagar-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को तमंचा सटाकर घर में लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक को तमंचा सटाकर घर में लाखों की लूट
Fri, 31 May 2019 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के भीमापार गांव के टोला बलूरी पूर्व में गुरुवार देर रात तीन बदमाशों ने एक घर में घुसकर तमंचे के बल पर आभूषण, नकदी सहित लाखों का सामान लूट लिया। आरोपी हाफ पैंट व टीशर्ट पहने हुए थे। आरोपियों ने वारदात के समय घर में मौजूद युवक से हाथापाई भी की। वारदात की जानकारी मिलने के बाद एएसपी, सीओ व सदर एसओ ने मौके का मुआयना किया।
क्षेत्र के भीमापार गांव के टोला बलूरी पूर्व निवासी सोनू छह भाई हैं। सोनू ने पुराने मकान के सामने वाली जमीन पर घर बनवा रखा है। मंगलवार से वह अपने नए घर में रहने गए थे। सोनू के मुताबिक उसकी पत्नी प्रियंका मायके चली गई थी। घर पर वह अकेले थे। गुरुवार की रात सोनू खाना खाने के बाद सो रहे थे। रात तकरीबन दो बजे उनकी नींद खुली तो वह खेत की ओर चले गए। पांच मिनट बाद जब घर लौटे तो तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तमंचा के बल पर कमरे की चाबी मांग ली। इसके बाद कमरे में दाखिल होकर अलमारी के ताले तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित लाखों का सामान समेट कर भाग गए। इसके बाद सोनू ने परिजनों को वारदात की जानकारी दी। लूट की सूचना पर शुक्रवार सुबह घर पहुंची उसकी पत्नी प्रियंका ने घर की तलाशी लेने के बाद बताई कि लुटेरे सोने का मंगलसूत्र, टीका, नाथिया, चांदी के आभूषण और 37 हजार रुपये नकदी ले गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसओ सदर डीसी चौधरी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का स्थल का जायजा लिया। दोपहर में एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर सुनील कुमार सिंह व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। एएसपी मायाराम वर्मा ने केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
बोलचाल से बदमाशों के स्थानीय होने का संदेह
सोनू के मुताबिक लूट करने के आए बदमाश शुद्ध रूप से स्थानीय भाषा बोल रहे थे। साथ ही स्थानीय भाषा में उसे गाली भी दी। पहनावा हॉफ पैंट और टीशर्ट था। सिर को कपड़े से ढंके हुए थे। बोलचाल से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कोई स्थानीय गिरोह है।
विज्ञापन
2004 में लूट दौरान हुई थी हत्या
ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 2004 में बलूरी पूर्व गांव में डकैती हुई थी। इसमें गांव के लगभग अधिकांश घरों को बदमाशों ने लूट लिया था। बदमाशों की गोली से एक शख्स की मौत भी हो गई थी। पुलिस और बदमाशों में फायरिंग भी हुई थी। 15 साल बाद फिर लूट की वारदात हुई है।