{"_id":"5b8d756842c792462f5eb684","slug":"151535997288-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
siddharthnagar
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rape Case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी को शनिवार की रात पांच लोगों ने अगवा किया था। इनमें से दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने दोनों युवकों को धर दबोचा और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 साल की एक किशोरी एक सितंबर की रात आठ बजे शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के पांच युवकों ने उसे अगवा कर लिया और गांव के बाहर ले गए। यहां दो युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रात 12 बजे के करीब गांव के सरकारी स्कूल के पास लाकर छोड़ दिया। युवकों ने किशोरी को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
उधर, किशोरी के लापता होने से उसके घर पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई थी। किशोरी के पहुंचते ही परिजन उससे पूछताछ करने लगे। इस पर किशोरी ने घटनाक्रम के बारे में बताया। इसी दौरान रेप के दोनों आरोपी भी वहां आ पहुंचे। किशोरी ने उन्हें पहचान लिया। इस पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद दोनों को डॉयल 100 पुलिस को सौंप दिया गया। घटना के दूसरे दिन रविवार को आरोपी का बड़ा भाई पीड़िता के घर पहुंचा और किसी तरह की कार्रवाई न करने की धमकी दी। सोमवार की सुबह पीड़िता और उसकी मां विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्हें घटना की जानकारी दी। इस पर उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए थाने में तहरीर देने को कहा। भवानीगंज थानाध्यक्ष हरेंद्र पाठक ने कहा कि पीड़िता की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।