फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Fri, 19 Apr 2019 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
फोटो-
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर पुजारी की मौत
महाराष्ट्र के पुणे शहर में रहकर काम करता था पुजारी
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर जगतराम गांव का निवासी है युवक
पुणे शहर में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
भनवापुर। महाराष्ट्र के पुणे शहर में रोजगार के लिए गए त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर जगतराम गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। वहीं, घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र के रमवापुर जगतराम गांव निवासी पुजारी (24) मुंबई के पुणे शहर में रहकर पेंटिंग करने का काम करता था। गुरुवार की शाम काम से लौटने के बाद कुछ साथियों के साथ कमरे पर खाना खा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच कमरे में लगे पंखे को चालू करने जा रहा था, बोर्ड में प्लग लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। साथी आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही बेटे की मौत की सूचना घर मिली तो घर पर कोहराम मच गया। पुजारी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो भाई भी अन्य शहरों में काम करते हैं। परिवार बहुत ही गरीब है। पुजारी की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों को शव के आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed