जमीनी विवाद में मारपीट, छह जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम परसपुर निवासी रसतुल्लाह के दामाद हाशिम निवासी ग्राम हड़कौली थाना जोगिया व परसपुर निवासी अजीजुल्लाह के बीच मुंबई की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दस दिन पूर्व भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मामला थाने तक पहुंचाया और सुलह समझौता हो गया। इसी मामले को लेकर शनिवार शाम हाशिम (55) व अजीजुल्लाह के लड़के अहमदुल्लाह (35) के बीच गांव में कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक पक्ष के शमी (25) समेत अमीरुल्लाह व रेहाना तथा दूसरे पक्ष के अजीजुल्लाह (53), अब्दुल कहीव व सुरेश घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची गोल्हौरा थाने की पुलिस सभी घायलों को थाने ले आई और दोनों पक्षों से तहरीर लेने के बाद इलाज के लिए पीएचसी बांसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने शमी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने रविवार सुबह अहमदुल्लाह व अमीरुल्लाह के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। इस संबंध में एसओ राजकुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।