{"_id":"59e78d7a4f1c1b69678b6502","slug":"141508347258-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक से नकदी समेत सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्लीनिक से नकदी समेत सामान चोरी
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा (सिद्धार्थनगर)। कस्बे के बढ़नी रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में मंगलवार की रात खिड़की के रास्ते घुसे चोरों ने 75 हजार नकदी सहित हजारों का माल गायब कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची इटवा पुलिस ने छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
बढ़नी रोड से तहसील को जाने वाले मार्ग पर डॉ. शबनम यहिया का हेल्थ केयर सेंटर संचालित है। रोजाना की तरह देर शाम वह सेंटर को दाई व चौकीदार के हवाले कर कस्बे में स्थित अपने आवास पर चले गए। बताते हैं कि रात में चोर खिड़की का कांच तोड़कर अंदर घुस गए। वहां आलमारी में रखा करीब 75 हजार रुपये नकदी, दो मोबाइल सेट सहित अन्य सामान समेट चंपत हो गए। खट-पट की आवाज सुन बगल के कमरे में सो रही दाई की नींद खुली, उसने अपने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से लॉक था। खिड़की के रास्ते वह कमरे से निकली और बरामदे में सो रहे चौकीदार को जगाया। दोनों ने शोरगुल किया। मगर तब तक चोर फरार हो गए थे। सुबह डॉ. शबनम की सूचना पर पहुंची इटवा पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयदीप दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
घर के पीछे से घुसकर चोर चुरा ले गए चार क्ंिवटल चावल
इटवा। मंगलवार की रात मिश्रौलिया थाना अंतर्गत ग्राम उड़वलिया के टोला सोनबरसा में एक घर में चावल, कपड़ा व बर्तन आदि की चोरी हो गई। जबकि चोरों ने एक अन्य घर में भी चोरी की कोशिश की, लेकिन जागरण होने से वे सफल नहीं हो पाए। ग्राम उड़वलिया के टोला सोनबरसा में रामानंद के घर के पीछे के रास्ते से चोर घुस गए। पिछले दिनों आई बाढ़ में घर के पिछले हिस्से में लगा दरवाजा टूटा था। चोर इसी रास्ते अंदर घुसे। चोर चार क्विंटल चावल, बर्तन व कपड़े चुरा ले गए। परिवार के लोग घर के अगले हिस्से में सोए हुए थे। सुबह नींद खुली तो सामान बिखरा देख उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने गांव निवासी चक्रधारी के घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन लोगों के जगने से फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।