{"_id":"5c5c6155bdec2273615405b7","slug":"131549558101-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर व्यापारी भाइयों से लूट, विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर व्यापारी भाइयों से लूट, विरोध पर पीटा
Thu, 07 Feb 2019 10:18 PM IST
brijesh kumar
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: brijesh kumar
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
घायल प्रदीप।
- फोटो : अमर उजाला
सोहांस बाजार। उसका थाना क्षेत्र के उचहरिया गांव के पास मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी भाइयों का पीछा करते हुए उन्हें रोक लिया। इसके बाद तमंचा सटाकर 4200 रुपये नकदी लूट लिए। विरोध पर फायर भी किया। इसके बाद बट से हमला कर एक भाई को लहूलुहान कर दिया। इस बीच तीनों भाइयों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा व खोखा पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को उसे सुपुर्द कर दिया गया। दो बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उसका क्षेत्र के ग्रामसभा बसावनपुर के टोला कुकुरभुकवा निवासी तीन सगे भाई प्रदीप गुप्ता (38), संदीप गुप्ता (35), कन्हैया गुप्ता (28) हैं। तीनों सदर क्षेत्र के महदेवा बाजार में किराना की दुकान करते हैं। अलग-अलग तीनों की दुकान है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। महदेवा बाजार से गनेरा होते हुए सोहास कुकुरभुकवा गांव आ रहे थे। उसी दौरान सोहांस-उसका मार्ग पर स्थित उचहरिया गांव के उत्तर सलाहुद्दीन के खेत के पास पहुंचे ही थे कि अचानक बाइक बंद हो गई। इसी बीच बाइक से आए तीन बदमाशों ने बाइक खड़ी कर प्रदीप की कनपटी पर तमंचा रख दिया और रुपये मांगने लगे।
बदमाशों ने जेब में रखे 4200 रुपये निकाल लिए। एक बदमाश ने फायर झोंक दिया। लेकिन गोली प्रदीप को नहीं लगी। इस बीच तीनों ने मारना शुरू कर दिया। तमंचे की बट से हमला कर प्रदीप को जख्मी कर दिया। दो भाइयों ने साहस दिखाते हुए एक को पकड़ लिया। जबकि दो भाग निकले। इस बीच गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके से एक खोखा व तमंचा बरामद किया गया। रात में पकड़े गए बदमाश को पुलिस थाने ले गई, जबकि घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। इस संबंध में एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि एक बदमाश को पकड़ लिया गया है। उसका नाम सोनू यादव बरदहा निवासी मधुबेनिया थाना उसका बाजार है, उसके खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य मामलों में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। इससे पहले भी वह ढेबरुआ व उसका क्षेत्र में घटना को अंजाम दे चुका है। अन्य दो बदमाशों की तलाश की जा रही है।