फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   क्या पता था बिटिया अब नहीं लौटेगी

क्या पता था बिटिया अब नहीं लौटेगी

Tue, 01 Jan 2019 11:24 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 01 Jan 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
क्या पता था बिटिया अब नहीं लौटेगी
MURDER - फोटो : self
सिद्धार्थनगर। बिटिया रविवार को हंसते-खिलखिलाते हुए घर से निकली थी, लेकिन हमें क्या पता था कि हमारी लाडली घर नहीं लौटेगी। उसे दरिदों की नजर लग गई। इतना कहते ही बिटिया की मां का गला रुंध गया और वह फफक कर रोने लगी।
विज्ञापन


पिता ने कहा कि हमें नहीं पता था कि कभी ऐसा दिन भी देखना पड़ेगा। जिसकी हंसी से हमारी सुबह होती थी, उसके साथ ऐसा होगा। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की जान लेने वालों को फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। उन्होंने बेटी की इज्जत से खेलने की कोशिश की, लेकिन बेटी ने उनका पूरी ताकत से विरोध किया। जब वे कामयाब नहीं हुए तो तीनों ने मिलकर उसे मार डाला। ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पिता ने बताया कि वह घर और बाहर हर काम में मदद करती थी। खाना बनाने से लेकर पशुओं को चारा देने और उन्हें चराने तक की जिम्मेदारी निभाती थी। रविवार को भी वह भैंस चराने गई थी। वह उनके लिए बेटे से कम नहीं थी। उन्होंने कहा कि हत्यारे गांव के ही हैं। पूरे दिन गांव में घूमते रहते थे। कौन जानता था कि ये इंसान नहीं, जानवर हैं। गांव में भी बिटिया के मौत से मातम छाया हुआ है। हर कोई आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है। साथ ही गांव के लोग बिटिया की बहादुरी की चर्चा करते दिखे। उनका कहना था कि बेटी ने दरिंदों का मुकाबला किया। वे तीन थे और जब अपने नापाक इरादे में कामयाब नहीं हुए तो जान ले ली।
विज्ञापन



बदलता परिवेश बन रहा कारण
- पंडित दीन दयाल उपाध्याय विवि की मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ .सुषमा पांडेय ने बताया कि बदलते परिवेश के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। यह निंदनीय है। मौजूदा दौर में मोबाइल का उपयोग बच्चों को और गलत संगत में डाल रहा है। 12-13 साल की उम्र में शरीर में बदलाव होता है। ऐसे समय में बच्चे विवेक का इस्तेमाल नहीं करते और गलत कर बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed