फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   two insured in road accident

गड्ढे में गिरी बाइक, गंभीर रूप से दो जख्मी

Sun, 11 Nov 2018 10:21 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 11 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
two insured in road accident
Bike Accident
सिद्धार्थनगर। सदर थाना भीमापार-बर्डपुर मार्ग पर शनिवार की रात करीब नौ बजे वाहन की तेज रोशनी के कारण बाइक सवार दो लोग सड़क के गड्ढे में गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से एक घायल को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों लोगों ने हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी नन्हें तिवारी (50) और जयप्रकाश सिंह (50) शनिवार को जिला मुख्यालय पर किसी रिश्तेदार के यहां आए थे। बताया जा रहा है कि रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। अभी भीमापार-बर्डपुर मार्ग पर पहुंचे थे कि सामने से बड़े वाहन की लाइट से अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे स्थित गड्ढे में चली गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से जय प्रकाश सिंह की हालत में सुधार न होता देख लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों लोगों के सिर में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed