फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जबरन हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप

जबरन हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप

Wed, 30 May 2018 12:01 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 30 May 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
जबरन हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप
डीएम को शिकायती पत्र देती शोहरतगढ चेयर मैन बबिता कसौधन और सभासद( - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ के खिलाफ बीते दिनों एक शिकायती पत्र पर गुमराह कर हस्ताक्षर कराने को लेकर दो सभासद डीएम से मिले। नोटरी शपथ पत्र देकर सादे कागज पर हस्ताक्षर कर मनमाने ढंग से विषय बिंदु बदलकर शिकायत करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौंधन की अगुवाई में मंगलवार को सभासद नीतू गौड़ व लालजी गौड़ ने डीएम से मिलकर नोटरी शपथ पत्र प्रस्तुत किया। कहा कि कतिपय सभासदों ने सादे कागज पर हस्ताक्षर कराया और विषय बिंदु समस्यापरक बताया। बाद में उस कागज पर कोई अन्य विषय की शिकायत कर दी गई है। गुमराह कर हस्ताक्षर कराने की जांच की मांग की। अध्यक्ष ने डीएम को दिए पत्र में आरोप लगाया कि सभासद मनोज गुप्ता की ओर से अक्सर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्प्णी करना, कार्यालय में अभद्र भाषा का प्रयोग करना उनकी आदत में है। नगर पंचायत की जमीन पर कब्जा कर विक्रय करने तथा जन सूचना अधिकारी अधिनियम के तहत विभागों से सूचना मांग कर धमकी देकर धन उगाही करने में लिप्त हैं। इस दौरान हिंयुवा के देवीपाटन मंडल प्रभारी व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष गुप्ता भी मौजूद रहे। डीएम कुणाल सिल्कू ने सभी प्रकरणों की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed