{"_id":"5ce18af1bdec2207514f31ce","slug":"101558285041-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से गैंगरेप करने वाला प्रबंधक पुत्र व साथी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रा से गैंगरेप करने वाला प्रबंधक पुत्र व साथी गिरफ्तार
Sun, 19 May 2019 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
पथरा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरा। छात्रा से गैंगरेप के मामले में फरार प्रबंधक पुत्र व उसके दो अन्य साथियों को पथरा पुलिस ने रविवार सुबह क्षेत्र के टेढ़िया पुल के निकट गिरफ्तार कर लिया। तीनों कहीं भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।
एसओ पथरा राजेश कुमार दुबे ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ने वाली भतीजी के साथ विद्यालय के प्रबंधक का पुत्र जो शिक्षक और दो अन्य लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। कुछ बोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। मिली तहरीर के आधार पर गैंगरेप, पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट के तहत तीन लोगों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी क्षेत्र के टेढ़िया पुल के पास मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस मौके पर पहुंची व तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में संदीप, मुकेश च प्रद्युम्न गौंड शामिल हैं। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई वकील यादव, जमालुद्दीन खान, श्रीराम पाल, यशोदानंद, आरक्षी शनि कुमार यादव, संजीव राजभर शामिल रहे।