{"_id":"5daddd248ebc3e013371df0a","slug":"cow-shed-checked-siddharthnagar-news-gkp326412756","type":"story","status":"publish","title_hn":"- लखनऊ से आई टीम ने गोशाला का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- लखनऊ से आई टीम ने गोशाला का निरीक्षण किया
विज्ञापन
:रिया गोशाला पर निरीक्षण करते लखनऊ से आए पशुपालन विभाग की टीम के डा. अभिषेक व डा. अरशीष।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 51
लखनऊ से आई टीम ने गोशाला का निरीक्षण किया
दाना, चारा-पानी आदि की व्यवस्था देखी, प्रमुख सचिव पशु पालन के निर्देश पर जांच करने पहुंची टीम
प्रमुख सचिव को रिपोर्ट देने की कही बात
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। स्थायी गोशाला महरिया में 15 पशुओं की मौत के बाद प्रशासन से लेकर शासन भी गंभीर हो गया है। डीएम के कड़े रुख के बाद शनिवार से लेकर रविवार तक सफाई हुई। वहीं, दूसरी ओर शासन की ओर से दो सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने महरिया गोशाला का निरीक्षण कर दाना, चारा-पानी की व्यवस्था को देखा और मौजूद कर्मियों से पूछताछ की। साथ ही डॉक्टरों के बारे में पूछा कि वे कितने दिनों पर आते हैं। टीम ने प्रमुख सचिव को रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।
महरिया गोशाला में अव्यवस्था और पशु पालन विभाग की लापरवाही से 15 पशुओं की मौत शनिवार को हुई थी। मौत के बाद प्रशासन ने आनन-फानन सफाईकर्मियों और जेसीबी की मदद से सफाई कराई। साथ ही पशु पालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बीमार गायों का इलाज किया। इस बीच पशु पालन विभाग के प्रमुख सचिव के निर्देश पर पॉली क्लीनिक पशु चिकित्सालय बादशाह नगर लखनऊ से आई दो सदस्यीय टीम डॉ आशीष सिंह और डॉ अभिषेक श्रीवास्तव ने महरिया गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई है कि पशु डॉक्टर कई-कई दिनों तक पशुओं को देखने जाते नहीं थे। पशुओं को दाना-पानी और चारा समय से नहीं मिलता था। पशुओं की सही देखभाल नहीं हो पा रही है। टीम ने बताया कि मामले की पूरी रिपोर्ट प्रमुख सचिव को दी जाएगी। बता दें कि मामले में डीएम दीपक मीणा सेक्रेट्री को निलंबित करते हुए बीडीओ, सीवीओ और एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्ट दे चुके हैं। साथ ही शासन को रिपोर्ट भी दी है।