{"_id":"6a32e2d7a1d65142050eeb24","slug":"couple-lay-under-culvert-for-two-hours-after-accident-woman-succumbed-to-injuries-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159945-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हादसे के बाद दो घंटे तक पुलिया के नीचे पड़े रहे दंपती, महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हादसे के बाद दो घंटे तक पुलिया के नीचे पड़े रहे दंपती, महिला ने तोड़ा दम
Wed, 17 Jun 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के सुमहा गांव निवासी दंपती बुधवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। बांसी कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों पुलिया के नीचे गिर गए और काफी देर तक लोगों की नजर उन पर नहीं पड़ी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सुमहा गांव निवासी सुजीत गुप्ता (34) अपनी पत्नी अनीता (30) को इलाज कराने के लिए सीएचसी तिलौली गए थे। दवा लेने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब दो बजे रमवापुर भैया गांव के पास नहर पुलिया के निकट पीछे से आ रही अज्ञात कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि, दोनों बाइक समेत पुलिया के नीचे जा गिरे।
परिजनों के मुताबिक, पुलिया के नीचे गिर जाने के कारण राहगीरों की नजर उन पर नहीं पड़ी और दोनों करीब दो घंटे तक वहीं घायल अवस्था में पड़े रहे। घर न पहुंचने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया, तब दुर्घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। सुजीत का उपचार करने के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
आंखों के सामने पत्नी को तड़पता देख बेबस रहा पति
घायल सुजीत ने बताया कि वह पत्नी के साथ हंसी-खुशी घर लौट रहा था। तभी पीछे से आई सफेद कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों पुलिया के नीचे जा गिरे। सुजीत के अनुसार, कुछ देर तक वह बेहोश रहा। होश आने पर उसने पत्नी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में तड़पते देखा, लेकिन पैर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर होने के कारण वह मदद के लिए कहीं जा नहीं सका। उसने बताया कि इस दौरान कई वाहन वहां से गुजरे, लेकिन किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी। वह बेबस होकर पत्नी की हालत बिगड़ते देखता रहा।