फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Council put on education in schools 'Eclipse'

परिषदीय स्कूलों में शिक्षा पर लगा ‘ग्रहण’

Tue, 24 Nov 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Tue, 24 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खुनियांव ब्लॉक में परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गाड़ी बेपटरी हो गई है। यहां अधिकांश स्कूलों का ताला खुलना मुश्किल हो गया है। नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति काफी कम रहती है। इतना ही नहीं स्कूलों में बच्चों को सिर्फ कागजों में ही मध्याह्न भोजन खिलाया जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों पर पहुंची अमर उजाला की टीम को कुछ ऐसा ही नजारा मिला। मंगलवार सुबह 11.10 पर प्राथमिक स्कूल धौरहरा पहुंचने पर वहां ताला लटकता मिला। उच्च प्राथमिक स्कूल बेलबनवां में रसोई घर के सामने झाड़ी उगी हुई थी। स्कूल की बाउंड्री भी नहीं है। दोपहर 11.55 बजे प्राथमिक व जूनियर स्कूल जलकरी खजुहा पर प्रधानाध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके अतिरिक्त यहां पर दो शिक्षामित्र तैनात हैं। प्राथमिक स्कूल में पंजीकृत 136 बच्चों के सापेक्ष 70 और जूनियर स्कूल में 55 के सापेक्ष 32 बच्चे उपस्थित मिले। यहां एमडीएम में दाल चावल बना था। दोपहर 12.15 बजे प्राथमिक स्कूल मिश्रौलिया में 120 बच्चों के सापेक्ष महज 20 ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 4 की छात्रा निधि और सौम्या ने बताया कि स्कूल में इस साल कभी खाना नहीं बना। 12.25 बजे प्राथमिक स्कूल कुनगाई यहां पहुंचने पर हेडमास्टर रमेशचंद्र 145 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष महज 4 बच्चों को पढ़ाते मिले। दोपहर 1 बजे एक ही कैंपस में बने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल बनइटवा पहुंचने पर प्राथमिक स्कूल में नागेंद्र कुमार मिले। यहां भी आधी-अधूरी बाउंड्री ही बनी है।

 हैंडपंप के बगल स्थित गहरे तालाब में बच्चों के गिरने का डर हमेशा बना रहता है। खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा ने बताया कि शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अध्यापकों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed