फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cost details will have to be written on the wall

दीवार पर लिखवाना होगा खर्च का ब्यौरा

Tue, 15 Dec 2020 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Cost details will have to be written on the wall
दीवार पर लिखवाना होगा खर्च का ब्योरा
विज्ञापन

अब स्कूलों को मिली राशि में हेराफेरी पर अंकुश की कवायद
संवाद न्यूज ब्यूरो
डुमरियागंज। परिषदीय विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट के तहत क्या कार्य कराए गए इसका ब्योरा अब विद्यालय की दीवारों पर अंकित कराया जाएगा। शिक्षा विभाग ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि पारदर्शिता के साथ लोगों को भी यह जानकारी रहे कि विद्यालयों पर कंपोजिट ग्रांट के धन को किन मदों में और किस तरह खर्च किया गया।

डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में 254 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 32,460 बच्चे अध्ययनरत हैं। सभी परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को अपने यहां आई कंपोजिट ग्रांट का विवरण देना है। इसके लिए स्कूल की वह दीवार चुनी जाएगी जो सबसे पहले दिखती हो। उस पर 1.8 मीटर ऊंची और 1.5 मीटर चौड़ाई के क्षेत्रफल में पेंटिंग कराई जाएगी। उस स्थान को पुट्टी से समतल कराना होगा। उसके बाद दो कोट में पीले रंग से पुताई करानी होगी, फिर लाल रंग से किनारा बनाकर काले रंग से खर्च का विवरण अंकित करना होगा। यह कार्य सभी स्कूलों में हर हाल में 25 दिसंबर तक पूरा करा लेने का निर्देश राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद की ओर से दिया गया है। इस बाबत बीएसए राजेंद्र सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में हुए विकास कार्य का विवरण स्कूल की दीवार पर लिखवाना होगा। यदि किसी विद्यालय में धनराशि का प्रयोग नहीं किया है तो भी बताना होगा कि इस रकम का प्रयोग नहीं हुआ है। विद्यालय समिति के साथ ही आसपास के लोग भी इस कार्य को देखेंगे, इससे पारदर्शिता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed