फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Corona: Ice cream business cools in summer

गर्मी में ठंडा हो गया ठंडे का धंधा

Sat, 15 May 2021 10:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Corona: Ice cream business cools in summer
कोरोना: गर्मी में आइसक्रीम का व्यापार ठंडा
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल से व्यापारी तबाह हुए
कारोबारियों का लाखों का रुपये का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण फैलने के डर से ज्यादातर लोगों ने इस गर्मी के मौसम में भी कोल्डड्रिंक पीना छोड़ दिए हैं। इससे कोल्डड्रिंक का कारोबार एकदम मंदा हो गया है। 10 फीसदी भी कोल्डड्रिंक की बिक्री नहीं रह गई है। इससे शीतलपेय का कारोबार करने वालों को करोड़ों रुपये का झटका लगा है।
गर्मी के मौसम में सड़कों के किनारे खड़े होकर कोल्डड्रिंक पीने वाले बहुत लोग होते थे। शादी-विवाह में भी कोल्डड्रिंक की बहुत खपत होती थी लेकिन, अप्रैल से ही कोरोना की दूसरी लहर के भयावह रूप ले लेने से ज्यादातर लोगों ने कोल्डड्रिंक पीने से तौबा कर ली। आम धारणा है कि ठंड के कारण यह संक्रमण लोगों को अपनी चपेट में लेता है। शुरुआती संक्रमण भी गले में होता है, इसलिए गला पकड़ लेने के डर से लोगों ने शीतलपेयों को दरकिनार कर दिया। जो शादी-विवाह हो रहे हैं, उसमें भी कोल्डड्रिंक की मांग नहीं है। इसकी वजह से कोल्डड्रिंक का कारोबार लगभग 90 फीसदी तक सिमट गया है।
विज्ञापन

आइसक्रीम और फ्रूट जूस
विभिन्न प्रकार के आइसक्रीम की बिक्री बहुत कम हो गई है। इसी प्रकार विभिन्न प्रकार के फ्रूट जूूस भी बाजार से इस बार गायब हैं। फ्रीज में रखकर बेचे जाने वाली लस्सी और दूध जैसी पेय पदार्थ की न बिक्री हो रही है और न ही सप्लाई आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 करोड़ के कारोबार के नुकसान का अनुमान
गर्मी के सीजन में शीतलपेयों का जिले में कारोबार लगभग 40 से 50 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। जिला मुख्यालय के थोक कारोबारी हरिद्वार प्रसाद ने बताया कि जिले में कुल आठ एजेंसी हैं। सभी पर कोल्डड्रिंक की बिक्री बिल्कुल नहीं है। इस बार शादी-विवाह में भी कोल्डड्रिंक की मांग एकदम नहीं है। कोल्डड्रिंक पीने से गला न पकड़ ले और उन्हें अस्पताल न जाना पड़े, इस डर से कोल्डड्रिंक पीकर कोई गलती नहीं करना चाहता है। पिछले साल के कोरोना में व्यापार की स्थिति इतनी खराब नहीं थी।

सर्दी होने का भय
कोरोना संक्रमण के दौर में सर्दी, जुकाम से बचने के लिए लोग कोल्डड्रिंक पीने से परहेज कर रहे हैं। मेडिकल अफसर डॉ. आशीष कुमार सत्यार्थी के अनुसार बदलते मौसम में शीतल पेय पदार्थों से परहेज करना चाहिए, इसमें सर्दी होने का जोखिम ज्यादा है। इस दौर में सर्दी जुकाम से बचने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed