{"_id":"60771dc28ebc3e8d165505c7","slug":"corona-help-desk-will-be-active-again-siddharthnagar-news-gkp39200624","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिव होगा हेल्पडेस्क, कोरोना को देंगे मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्टिव होगा हेल्पडेस्क, कोरोना को देंगे मात
विज्ञापन
फिर एक्टिव होगा कोरोना हेल्प डेस्क
संक्रमण से बचने के लिए शासन ने सभी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क बनाने का दिया निर्देश
हेल्प डेस्क पर सैनिटाइज करने के बाद ही मिलेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण के बढ़ते दर को रोकने के लिए प्रशासन हर वह कदम उठा रहा है, जिससे महामारी विकराल रूप न लेने पाए। जागरूक करने के साथ ही सख्ती भी बरती जा रही है। एक बार फिर सभी सरकारी दफ्तर जहां पर लोगों की अधिक आवाजाही रहती है, वहां पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया है। साथ ही जहां पहले से स्थापित था उसे फिर से सक्रिय किया जाएगा। कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति को मास्क लगाने और सैनिटाइज करने के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया जाएगा। देश में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। प्रतिदिन स्थित भयावह होती जा रही है। कारण कि महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, पंजाब, मध्यप्रदेश सहित अन्य महानगरों से काफी संख्या में प्रवासी लौट रहे हैं। उनके आने के बाद हर जगह मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोरोना और भयावह स्थित में न पहुंचे, इसे रोकने के लिए शासन ने एक बार फिर आगाह किया है। सरकारी दफ्तरों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया है। इसके पीछे शासन का उद्देश्य है कि आने वाले व्यक्ति के कारण कोई संक्रमित न हो। कोविड हेल्प डेस्क पर स्क्रीनिंग मशीन, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था रहेगी। स्क्रीनिंग करने में अगर किसी का तापमान अधिक मिलता है तो संबंधित अस्पताल को सूचना दी जाएगी और संबंधित व्यक्ति की जांच की जाएगी। इस बाबत एडीएम सीताराम गुप्ता ने बताया कि सभी स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। जहां पहले से बना हुआ है और सक्रिय नहीं हैं उसे सक्रिय किया जाएगा। कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा।
इन स्थानों पर बनेगा हेल्प डेस्क
कोरोना संक्रमण की जांच और स्क्रीनिंग के लिए तहसील, विकास भवन, ब्लॉक, थाना, पुलिस कार्यालय सहित औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा।
दर्ज होगी जानकारी
हेल्प डेस्क पर आने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, पता, आने की वजह सहित अन्य बिंदुओं को रजिस्टर में नोट किया जाएगा। जिससे अगर वह संक्रमित मिलते हैं तो संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की जांच हो सके।
विज्ञापन
एक्टिव है हेल्प डेस्क
जिले के सभी थाने, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइंस में कोविड हेल्प डेस्क बना हुआ है और सक्रिय है। आने वाले हर व्यक्ति को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही मास्क लगाने और मुंह ढककर रुमाल और गमछा रखकर ही आने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही ड्यूटी में लगे जनपद के सभी पुलिस कर्मियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
- सुरेशचंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक