{"_id":"5e85edcb8ebc3e78b032bc6b","slug":"corona-and-soshal-media-siddharthnagar-news-gkp346747439","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ने का हथियार बना सोशल मीडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से लड़ने का हथियार बना सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखनऊ से ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों की समस्याएं सुनते बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीशचंद्र द्विवेद?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
कोरोना से लड़ने का हथियार बना सोशल मीडिया
लखनऊ से ही कमान संभाल रहे स्वास्थ्य मंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री और सांसद
सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं का बढ़ा रहे उत्साह, अफसरों को दे रहे निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोरोना को तभी मात दिया जा सकता है, जब हर कोई दहलीज के अंदर रहकर वार करें। बचाव और राहत के बीच दहलीज के भीतर रहकर वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सोशल मीडिया को हथियार बना रहे हैं। मंत्री, सांसद, विधायक हो अफसर या जिनके कंधे पर जनता को जागरूक करने की जिम्मेदारी है, सभी सक्रिय भूमिका निभाने की मुहिम में जुट गए हैं।
एक सप्ताह से लॉकडाउन की घोषणा के बाद से जनता की नुमाइंदगी करने वाले माननीय के कदम भी उनके आवास पर ही ठहर गए हैं। इसके बाद भी कई ऐसे जनप्रतिनिधि, मंत्री हैं, जिन्होंने अपने-अपने आवासों को क्वारंटीन घर में तब्दील कर जनता की समस्याओं पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने से नहीं चूक रहे हैं। सोशल मीडिया पर सर्वाधिक सक्रियता बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी की दिखाई दे रही है। वह लखनऊ स्थित आवास से ही प्रतिदिन इटवा क्षेत्र समेत पूरे जिले की जनता, कार्यकर्ताओं से लाइव हो रहे हैं। प्रभार वाले जनपद सोनभद्र की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने फेसबुक पर प्रतिदिन की भांति काम करते हुए सभी जिलों के सीएमओ से संवाद कर कोरोना की स्थिति पर नजर रखने की बात लिखी है।
विज्ञापन
मोबाइल के जरिए बांसी विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, समर्थकों की समस्याओं का निदान करा रहे हैं। सांसद जगदंबिका पाल भी लखनऊ में रहकर डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र की जनता की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। इन्होंने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाएं देने की अपील कर रखी है।
मुंबई में भी निस्तारित हो रहीं समस्याएं
मुंबई में रह रहे इटवा विधानसभा क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं का निदान हो रहा है। क्षेत्रीय विधायक और बेसिक शिक्षा मंत्री प्रदेश से बाहर मुंबई जैसे शहर में भी सहयोग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर करही निवासी सचिन मिश्र, कैलाश मिश्र, सुनील मिश्र, पुनवासी गुप्ता, समीम चौधरी, राम विलास चौरसिया ने खाद्यान्न न होने की जानकारी दी। मंत्री ने मुंबई के भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से उन्हें राशन मुहैया कराई। उन्होंने लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते हुए मनोबल डाउन नहीं होने देने की बात लिखी है।