फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cooler ac in every ward

Siddharthnagar News: कूलर और एसी से लैस होगा हर वार्ड

Wed, 17 Apr 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
cooler ac in every ward
फोटो- है
विज्ञापन

लू के प्रकोप को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में सभी वार्डों में लगाया जा रहा कूलर-एसी

दवा के साथ ही अपडेट किए जा रहे बेड, जिससे मरीजों को ना हो परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मरीजों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए हर वार्ड में कूलर और एसी लगाया जाएगा। जिससे भर्ती होने वाले मरीजों को परेशानी न होने पाए। क्योंकि गर्मी से मरीजों की समस्या और बढ़ जाती है, ऐसा चिकित्सकों का कहना है। लू के प्रकोप को देखते हुए व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है।


जिला अस्पताल के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में संबद्ध होने के बाद ओपीडी मेें मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। प्रतिदिन 1000 से 1300 तक मरीज पहुंचते हैं। वहीं इमरजेंसी, जनरल, सर्जिकल, पीएआईसीयू, एसएनसीयू वार्ड में लगभग 300 मरीज भर्ती रहते हैं। इनके साथ ही इनके परिवार के लोग भी रहते हैं। गर्मी चरम पर है और लू को प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने जाने के लिए शासन की ओर से दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में भी उल्टी, दस्त, लूज मोसन के शिकार मरीज पहुंच रहे हैं। इसी देखते हुए मेडिकल कॉलेज के सभी वार्ड में कूलर और एसी लगाया जाएगा। साथ ही जरूरत अनुसार एसी भी लगाया जाएगा। इसके लिए कागजी कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही वार्ड में कूलर और एसी लगाया जाएगा। क्योंकि लू के प्रकोप वाले मरीजों को दवा के साथ ही अनुकूल माहौल की जरूरत होती है। इसलिए व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही अस्पताल के वॉटर कूलर को भी सही करा दिया गया है। जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि सभी वार्ड में कूलर जल्द लगवा दिया जाएगा। जरूरत के अनुसार एसी भी लगाया जाएगा। पेयजल व्यवस्था सही करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed