फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Health test of 38 animals was done

सिद्धार्थनगर: कंट्रोल रूप से हुई परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग

Sat, 11 Feb 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Feb 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Health test of 38 animals was done
राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र की व्यवस्था परखते अधिकारी।
राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित कंट्रोल रूम से देखे गए परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए हैं 116 परीक्षा केंद्र
कंट्रोल रूप से हुई परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 16 फरवरी से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा में सीसीटीवी कैमरे कार्य कर रहे हैं कि नहीं, इसकी लाइव जांच शुक्रवार को की गई। राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से एक-एक केंद्र की डीआईओएस ने देखा। वहीं, बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र भी आ गए हैं, जिसे डबल लॉक में रखा गया है।
हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा शुरू होने में पांच दिन शेष हैं। शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के 10 कंप्यूटर ऑपरेटरों ने लाइव मॉनिटरिंग शुरू की जो पूरे दिन चलती रही। जिला विद्यालय निरीक्षक की मौजूदगी में एक-एक केंद्र का कोड डालकर विद्यालय के हर कमरे को देखा गया। यहीं से किस कमरे में सीसी कैमरे से कौन हिस्सा छूट रहा है, उसके बारे में दिशा-निर्देश दिए गए। जिस केंद्र की सही तस्वीर नहीं आ रही थी, वहां के प्रधानाचार्य से उसे सही करवाया गया।
विज्ञापन

जनपद के साथ ही प्रदेश स्तर से भी केंद्रों की व्यवस्था परखी गई। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का लाइव ट्रायल किया गया है कि सीसी कैमरे सही से कार्य कर रहे हैं या नहीं। परीक्षा नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आया प्रश्नपत्र
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बोर्ड परीक्षा में प्रयुक्त होने वाता प्रश्नपत्र पहुंच गया। शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्र रखा गया। यहां पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जो 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed