{"_id":"66fee84efd7b6168930f1c44","slug":"consent-was-reached-the-idol-of-maa-durga-was-kept-at-the-same-place-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-125088-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सहमति बनी, उसी स्थान पर रखी गई मां दुर्गा की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सहमति बनी, उसी स्थान पर रखी गई मां दुर्गा की प्रतिमा
Fri, 04 Oct 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के तिगोड़वा गांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापना स्थल पर दो पक्षों के बीच प्रति वर्ष लगभग दशक से चल रहे विवाद का प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय के पहल से शांति पूर्वक समाधान निकाल कर पूर्ववर्ती स्थान पर पंडाल लगवाकर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पूर्व पक्ष द्वारा स्थापित किया गया, हर साल हो रहा विवाद हुआ खत्म। थाना क्षेत्र के तिगोड़वा गांव में कई वर्षों से दुर्गा प्रतिमा स्थापना स्थल को लेकर दो पक्षों के बीच में हर साल मूर्ति रखने को लेकर विवाद चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने कहा कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर पंडाल स्थापित करा दिया गया है अब शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है फिर भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। संवाद