फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   congress secretary came

लोकसभा प्रत्याशियों का नब्ज टटोल गए सचिव

Tue, 26 Feb 2019 11:41 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 26 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
congress secretary came
कांग्रेस के सचिव का जिलाध्यक्ष ने स्वागत किया। - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सचिन नाईक मंगलवार को जिले के दौर पर थे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उन्होंने लोकसभा प्रत्याशियों का नब्ज टटोलते हुए जातीय समीकरण और संगठन की तैयारियों का भी जायजा ले लिया। इस बीच करीब आधा दर्जन लोगों ने सांसद के टिकट के लिए अपनी दावेदारी भी ठोक दी। इसमें पूर्व सांसद सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल है। बताया जाता है कि इसकी रिपोर्ट आठ मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंपेंगे। 
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कमेटी के सचिव सचिन नाईक का दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। उन्होंने रेस्ट हाउस में बारी-बारी से एक-एक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जिले में कांग्रेस की स्थिति पर चर्चा की। संगठन की क्या स्थिति है। और संगठन जिले में किस कदर मजबूत है। इसका भी जायजा लिया। इस बीच कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने पक्ष भी रखे। इसके बाद जातीय समीकरण के आधार पर कार्यकर्ताओं ने टिकट देने की बात कही। जिस पर सभी कार्यकर्ताओं का विशेष फोकस रहा। इस बीच करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने टिकट की दावेदारी भी पेश की। इसमें पूर्व सांसद सहित संगठन के एक बड़े नेता का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं से जिले के संगठन के बारे में चर्चा की गई है। कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। जिसे आठ मार्च को राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखा जाएगा। बता दें कि सचिन नाईक को 21 लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है। इस दौरान बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र शुक्ला, पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, बख्तियार उस्मानी, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, जिप सदस्य अतहर अलीम, देवेंद्र उर्फ गुड्डू, हमीदुल्लाह, मशहूर अली, सचिदानंद पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

पहले मैं के चक्कर में उलझ गए कार्यकर्ता 
संगठन की चर्चा के दौरान कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता आपस में ही उलझ गए। स्थिति कॉलर पकड़ने तक आ गई। हुआ यूं कि कार्यकर्ताओं के एक नेता गुट बंदी कर सचिव सचिन नाईक से मिलना चाह रहे थे। इस बीच दूसरे गुट के कार्यकर्ता पहले मिलने की बात कहते हुए अंदर जाने लगे। इस पर दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। स्थिति गाली-गलौज के बाद कॉलर पकड़ने तक आ गई। इस पर अन्य कार्यकर्ताओं ने किसी तरह मामले को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed