{"_id":"5f0c54848ebc3e63a73be090","slug":"complaint-with-sdm-siddharthnagar-news-gkp357951076","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम से फर्जी भुगतान की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम से फर्जी भुगतान की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम से फर्जी भुगतान की शिकायत की
डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम बेंवा मुस्तहकम का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भनवापुर। एसडीएम डुमरियागंज ने सोमवार को ग्राम बेंवा मुस्तहकम में बाढ़ की समस्या का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मनरेगा में कार्य नहीं दिए जाने, फर्जी भुगतान और घटिया कार्य किए जाने की शिकायत की। एसडीएम त्रिभुवन ने ग्रामीणों को बाढ़ की समस्या निदान करने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। ग्रामीण मेवालाल, छेदी गौतम, प्रदीप तिवारी, संतोष कुमार, अनिल कुमार, रामप्रसाद, सत्यनारायन, रामतेज, आलमीन, चिन्नी आदि ने गांव में घटिया निर्माण कार्य कराने और बिना कार्य किए फर्जी भुगतान की शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप था कि हम लोगों को मनरेगा से न तो कार्य ही दिया जा रहा है और ना ही किए गए काम का भुगतान दिया जा रहा है। बल्कि जो मनरेगा में कार्य नहीं किए हैं उनको फर्जी भुगतान किया जा रहा है। एसडीएम त्रिभुवन ने आश्वासन दिया कि सभी कार्यों की जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।