फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Complaint of BJP councilor turned out to be fake

फर्जी निकली भाजपा सभासद की शिकायत, जांच की मांग

Tue, 01 Dec 2020 07:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Complaint of BJP councilor turned out to be fake
फर्जी निकली भाजपा सभासद की शिकायत
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद के इंदिरानगर वार्ड में हुए विकास कार्यों की हुई शिकायत फर्जी निकली है। जांच-पड़ताल में शासन की ओर से मनोनीत सभासद ने इस प्रकार की शिकायत को आधारहीन बताया। उन्होंने पैड पर फर्जी तरीके से हुई शिकायत की जांच कराने की मांग की है। मनोनीत सभासद श्याम सुंदर मित्तल के नाम से 22 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर एक शिकायत की गई थी। इसमें इंदिरानगर वार्ड में हुए विकास कार्यों के जांच की मांग की थी। सीएम कार्यालय से जांच का निर्देश मिला। श्याम सुंदर के अनुसार जब डीएम कार्यालय से उनसे शिकायत के बारे में जानकारी ली गई वह दंग रह गए। उन्होंने शिकायत से इनकार किया और कहा कि शिकायत फर्जी है। उन्होंने डीएम से फर्जी शिकायती पत्र दिए जाने के प्रकरण की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed