फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   compgain for je aes

जेई-एईएस प्रभावित गांवों में चलाएं विशेष अभियान

Wed, 31 May 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 31 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
compgain for je aes
अंबेडकर सभागार में हुई बैठक में निर्देश देते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जेई-एईएस की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को अंबेडकर सभागार में हुई। बैठक में जेई-एईएस प्रभावित सभी गांवों में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने, दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने सीएमओ को निर्देश दिया कि जिले की 155 ग्राम पंचायतें जेई/एईएस से प्रभावित हैं। इन गांवों में अंटाइप्ड-फंड की धनराशि से दवाओं का छिड़काव कराएं। गांवों की साफ-सफाई पर विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जाए। सभी एमओआईसी व खंड विकास अधिकारियों को इसके क्रियान्वयन के कड़े निर्देश के साथ दी है। उन्होंने कहा कि सीएमओ इन प्रभावित गांवों की मॉनिटरिंग करते हुए सभी एमओआईसी को अपने स्तर से निर्देश जारी कर दें जिससे बाढ़ के दौरान इन बीमारियों से बच्चों का जीवन सुरक्षित किया जा सके। जिलाधिकारी ने जल निगम के एक्सईएन पवन कुमार यादव को निर्देश दिया कि जो ग्राम पंचायतें जेई/एईएस से प्रभावित हैं, उन गांवों में ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव कराया जाए। सीएमओ ने बताया कि जेई/एईएस के  20000 टीके  प्रतिदिन लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय, डॉ. एमएम सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार, डॉ. एनके गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीपी राय, डॉ.एमडब्लू खान, डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.फणीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed