फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Compensatory leave for census workers

Siddharthnagar News: जनगणना में लगे कर्मियों को मिले प्रतिकर अवकाश

Wed, 27 May 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 27 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Compensatory leave for census workers
- मांगों को बेसिक शिक्षा निदेशक को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जनगणना कार्य में लगे शिक्षक, शिक्षिका, शिक्षामित्र और अनुदेशकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से बेसिक शिक्षा के महानिदेशक को पत्र भेजा। संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ल ने मांग की कि बर्डपुर, लोटन और बढ़नी ब्लॉक में अनेक शिक्षकों को सुपरवाइजर और प्रगणक के रूप में 35-45 किलोमीटर दूर एचएलबी आवंटित किया गया है। इससे इन्हें गर्मी और पेट्रोल की किल्लत के बीच भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अनेक कार्मिक तहसील स्तर की अव्यवस्थाओं और संवेदनहीनता से जूझ रहे हैं। गलत मैप, क्षेत्र आवंटन में बार-बार बदलाव, आई कार्ड और नियुक्ति पत्र समय से न मिलने जैसी समस्याओं के कारण प्रगणक और सुपरवाइजर कई दिनों तक परेशान रहे। लिखा है कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसे दबाव, तनाव और उत्पीड़न से नहीं बल्कि समन्वय एवं टीम वर्क से सफल बनाया जा सकता है। शिक्षक और कर्मचारी वर्ष भर में मिलने वाले अपने सीमित अवकाश में भीषण गर्मी के बीच पूर्ण मनोयोग से जनगणना कार्य संपन्न कराने में लगे हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने भीषण गर्मी को देखते हुए जनगणना कार्य को मौसम अनुकूल होने तक स्थगित करने और कार्य में संलग्न कार्मिकों को अन्य जगहों की भांति प्रतिकर अवकाश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed