{"_id":"699368313cfb427be60832b5","slug":"coming-home-for-holi-has-become-difficult-as-confirmed-seats-are-not-available-in-trains-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-153607-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: होली पर घर आना हुआ मुश्किल ट्रेनों में नहीं मिल रही कंफर्म सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: होली पर घर आना हुआ मुश्किल ट्रेनों में नहीं मिल रही कंफर्म सीट
Tue, 17 Feb 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। होली में परदेसी घर आने के लिए ट्रेन में कंफर्म सीट के लिए संघर्ष कर रहे हैं। चार मार्च को होली मनाई जाएगी, लेकिन ट्रेनों में आरक्षण के लिए अभी से किल्लत देखने को मिलने लगी है। वहीं, सिद्धार्थनगर तक आने वाले मुंबई की पनवेल एक्सप्रेस में तीन मार्च को ही 67 वेटिंग है।
ट्रेन में होली पर घर लौटने वाले क्षेत्रीय लोगों को अभी से ही कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। काउंटर से भी टिकट लेने का प्रयास करने के बाद भी लंबी वेटिंग मिल रही है। वहीं, सुबह से लगी लंबी लाइन लगाने के बाद भी तत्काल में कंफर्म टिकट मिल जाए, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में लोग मायूस होकर दूसरे विकल्प की तलाश में लग जा रहे हैं। लोटन क्षेत्र के घनश्याम ने बताया कि मुंबई से होली में घर आने के लिए पहले से टिकट नहीं करवाया था। पिछले दो दिनों से दादर स्टेशन पर टिकट लेने के लिए लंबी लाइन में लगे, लेकिन टिकट नहीं मिल पा रहा है। इससे प्राइवेट बस से टिकट लेकर घर पर होली मनाने के लिए आ रहे हैं।
कई यात्री टिकट नहीं मिलने से कई जगहों पर ट्रेन बदलकर लोकल ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। गुजरात से आने वाले राजन उपाध्याय, सरोज और सुनैना ने बताया कि सिद्धार्थनगर व गोरखपुर रूट के सभी ट्रेन में पहले से ही लंबी वेटिंग है। इससे इस बार होली में टिकट नहीं मिल रहा है। घर आने के लिए कई जगहों पर बस बदल कर आना पड़ेगा।