फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Collision between truck and Bolero, death of mother and son

Siddharthnagar News: ट्रक और बोलेरो में टक्कर, मां और बेटे की मौत

Wed, 22 Jan 2025 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Collision between truck and Bolero, death of mother and son
धर्मवीर अग्रहरि। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोल्हौरा। क्षेत्र के इटवा- बांसी मार्ग पर गोल्हौरा चौराहे पर मंगलवार देर रात ट्रक व बोलेरो में आमने- सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मां को दवा कराने के लिए बेटा गया था, लौटते समय दोनों हादसे का शिकार हो गए। इटवा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह गांव निवासी धर्मबीर अग्रहरि (46) पुत्र मुन्नीलाल मां प्रेमा देवी (66) का इलाज कराने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर ले गए थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दवा करवाकर लौटते समय वह बांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के बाजारडीह गांव निवासी अपनी बहन के यहां रुक गए। देर रात वह घर के लिए निकले। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के इटवा- बांसी मार्ग पर गोल्हौरा चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से उनकी बोलेरो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही दूरी पर हादसा हुआ तो तत्काल पुलिस पहुंच गई। घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को इलाज के लिए पीएचसी बांसी पहुंचवाया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रक व बोलेरो कब्जे में लेकर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बेटे का कहा माना होता तो नहीं होता हादसा : इटवा। धर्मबीर अग्रहरि की गांव के ही चौराहे पर किराने की दुकान है। उनके तीन लड़के और चार लड़कियां हैं। इसमें कुछ की शादी कर पाए हैं। परिवार के मुताबिक रात में बहन के यहां रुके होने की जानकारी मिलने के बाद उनके बड़े लड़के ने कहा कि पापा मौसम बहुत खराब है, और रात भी हो गई है। रात में चलना ठीक नहीं है, सुबह होते ही निकल जाना है। लेकिन धर्मबीर ने कहा कि चले आ रहे हैं।

बहुत देर नहीं लगेगा। अगर वह बेटे का कहा मान गए होते तो शायद यह हादसा घटित नहीं होता। एक साथ दो मौत ने न सिर्फ परिवार को झकझोकर दिया है। बल्कि गांव के लोग भी इस हादसे से दुखी हैं। घटना की जानकारी के बाद रात से ही उनके घर लोगों का आना- जाना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed