फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cold weather in siddharthanagar

Siddharthnagar News: छाए बादल, छंटा कोहरा, गलन से बढ़ी ठिठुरन

Wed, 11 Jan 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
cold weather in siddharthanagar
भनवापुर चौराहे पर ठंड में अलाव पर हाथ सेकते लोग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
छाए बादल, छंटा कोहरा, गलन से बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान लुढ़का, रात के तापमान बढ़ने के बावजूद भी नहीं मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बादल घिरने के कारण बुधवार को मौसम ने करवट बदला। बादल होने के कारण कोहरा साफ हो गया। रात का तापमान बढ़कर 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि धूप नहीं होने से दिन का तापमान उतरा तो गलन से ठिठुरन बढ़ गई। स्थिति ऐसी रही कि बाइक से चलने वाले लोगों को जगह-जगह रुक कर राहत की सास लेनी पड़ी।
जिले में बुधवार सुबह कोहरा बहुत कम था तो लोगों को उम्मीद हुई कि मौसम अच्छा होगा, लेकिन हुआ ठीक उल्टा। दिन में गलन अधिक होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ठंड के कारण ज्यादातर लोगों ने घर से बाहर नहीं निकलने की आदत बना ली है। अधिक जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। चाय की दुकानों पर ही ग्राहकों की संख्या दिख रही है। हायडिल तिराहे के दुकानदार अखिलेश ने बताया कि सामान्य मौसम में हर दिन 1000 कप चाय बिक जाती थी, लेकिन इस मौसम में 300 कप चाय की बिक्री भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी अजय कसौधन ने बताया कि व्यापार में ठंड की मंदी आ गई है। व्यापारियों के खर्च निकलना मुश्किल हो गया है। सिर्फ गर्म कपड़ों की ही बिक्री हो रही है। लगातार ठंड में कुछ लोगों के धुले हुए कपड़े नहीं सूख पा रहे हैं। इस कारण भी कुछ कपड़े खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात में बादल होने के कारण न्यूनतम में दो डिग्री सेल्यियस वृद्धि हो गई। न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 9.9 डिग्री सेल्सियस हो गई। जबकि बादल छाए रहने के कारण दिन का तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 12.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल है और हवा की दिशा दक्षिणी पूर्वी है। बंगाल की खाड़ी से गर्म व आर्द्र हवा आने से दिन रात के तापमान में कुछ वृद्धि की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद 48 घंटे बाद आसमान साफ हो जाएगा। हवा की दिशा भी उत्तरी पश्चिमी हो जाएगी तो ठंड बढ़ेगी। लोगों को ठंड से पूरी तरह बचने की आवश्यकता है।

-
अलाव और रूम हीटर
लगातार ठंड के दौर में दिन भर अलाव के पास नजर आ रहे हैं। ठंड का असर है कि घरों में कहीं रूम हीटर, ब्लोअर चल रहा है तो कहीं अलाव का सहारा है। चाय की दुकान पर पहुंचने वाले लोग पहले कोयले की भट्ठी पर हाथ सेकते नजर आ रहे हैं। वहीं, घर के अंदर पहुंचने पर कुछ लोग गैस चूल्हे की हल्की आंच में भी राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed