फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cold increased on third day too

तीसरे दिन भी गलन के साथ चली हवा, नहीं निकली धूप

Sat, 19 Dec 2020 09:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
cold increased on third day too
जिला अस्पताल परिसर में अलाव सेकते लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
तीसरे दिन भी गलन के साथ चली हवा, नहीं निकली धूप
विज्ञापन

पूरे दिन कोहरा छाए रहने से बढ़ी मुसीबत, सड़क पर कम निकले लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तीसरे दिन भी गलन के साथ हवा चलने और धूप न निकलने के कारण ठंड से परेशान लोग घर से बाहर कम निकले। पूरे दिन कोहरा छाए रहने के कारण सड़कों पर आवागमन कम रहा। शहर में कई जगहों पर जले अलाव के आसपास लोग आग सेंकते नजर आए।

मौसम का पारा लुढ़कने से लगातार तीसरे दिन भी बढ़ी ठंड से लोग परेशान रहे। दो दिन से कोहरा छाए रहने से हालत और खराब रही। मौसम में गलन इस कदर रही कि लोग अपना पूरा शरीर कपड़े से ढके रहने को मजबूर रहे। शनिवार को भी मौसम का पारा लुढ़का रहा, अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में ठंड के कारण शाम होते ही सड़कों पर लोगों का आवागमन कम हो गया और लोग घरों में दुबक गए। रेलवे एवं बस स्टेशन समेत प्रमुख चौराहों पर नगर पालिका की तरफ से जलाए गए अलाव के इर्द-गिर्द आग सेंकने वाले जम रहे। नगर पालिका के ईओ शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, जहां और जरूरत होगी वहां भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed