फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CMO office roared contract workers

सीएमओ कार्यालय पर गरजे संविदा कर्मी

Wed, 07 Sep 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
CMO office roared contract workers
cmo
 उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले में बुधवार को जिला इकाई ने सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। छह सूत्रीय मांग पत्र को लेकर एनएचएम संविदा कर्मी व आशा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और उपेक्षा के लिए विभागीय अफसरों को कोसा।
विज्ञापन

धरने में जिलाध्यक्ष मनीष पांडेय ने कहा कि यूपी की सफल स्वास्थ्य सेवाओं में 80 प्रतिशत योगदान संविदा स्वास्थ्य कर्मियों व आशा कार्यकर्ताओं का होता है। इनके हितों को अनदेखा कर प्रदेश सरकार 2 लाख 25 हजार परिवारों के साथ अन्याय कर रही है। एक तरफ मां और बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित कर रही है, वहीं विभाग के महत्वपूर्ण स्तंभों को सबसे कम वेतन भोगी की श्रेणी में रखा जा रहा है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने संविदा कर्मियों को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि संविदा कर्मियों की सभी मांगे जायज हैं। सरकार को इनकी मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए। यूपी पब्लिक हेल्थ व मिनिस्ट्रियल एसासिएशन के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रम के संचालन में एनएचएम कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। संविदा कर्मियों की मांगों को पूर्ण करते हुए सरकार को शासनादेश जारी करना चाहिए। इस दौरान दिनेश मिश्रा, ओपी द्विवेदी, हरीश यादव, अरविंद त्रिपाठी, वीरेंद्र मौर्या, रीता पांडेय, गीता गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed