फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CM will lay the foundation stone and inaugurate a project worth Rs 18 billion on 15th

Siddharthnagar News: 15 को 18 अरब की परियोजना का सीएम करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

Wed, 13 Mar 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
CM will lay the foundation stone and inaugurate a project worth Rs 18 billion on 15th
सिद्धार्थनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ का जिले में 15 मार्च को कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम वह 1894 करोड़ रुपये की 551 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर मंगलवार को डीएम पवन अग्रवाल ने सीडीओ जयेंद्र कुमार के साथ बीएसए मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने की आहट के बीच 11 मार्च को सीएम के कार्यक्रम को लेकर उहापोह बनी थी, लेकिन कोई कार्यक्रम नहीं आया। अब 15 मार्च को सीएम के जिले में आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। इसके मद्देनजर सीएम से जिले समेत गोरखपुर, बस्ती और अयोध्या तक के परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कराने की तैयारी चल रही है। उनसे 1582 करोड़ रुपये लागत वाली 508 परियोजनाओं का शिलान्यास कराने की तैयारी है, साथ ही 312 करोड़ रुपये लागत की 43 परियोजनाओं का शिलान्यास होना है। इसमें अकेले जलनिगम ग्रामीण की 1196 करोड़ रुपये लागत की 423 परियोजनाओं का शिलान्यास, 7.95 करोड़ रुपये लागत की पांच परियोजनाओं का लोर्कापण शामिल है। साथ ही वह पीडब्लूडी के 131 करोड़ की 36 परियोजना व सिंचाई विभाग की 132 करोड़ के 15 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा पीडब्लूडी बस्ती, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, यूपीपीसी बस्ती, राज्य सेतू निगम बस्ती, सी एंड डीएस, यूपी सिडको एवं नगर पंचायत बढ़नी, भारतभारी, बढ़नीचाफा, बिस्कोहर व कपिलवस्तु की परियोजनाएं भी शामिल है। डीएम के निरीक्षण के दौरान एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिन्हें तैयारी के मद्देनजर जरूरी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed