फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cm virtual adress to aaganbadi workers

कुपोषित बच्चों को पोषित बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अहम

Mon, 03 Jan 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
cm virtual adress to aaganbadi workers
कुपोषित बच्चों को पोषित बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अहम
विज्ञापन

लोहिया कला भवन में आंगनबाड़ी सम्मेलन में मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मेलन में प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक की पुस्तक कर्मयोद्धा का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं कुपोषित बच्चों को पोषित की श्रेणी में लाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। समय-समय पर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराती हैं और उन बच्चों को पौष्टिक आहार देकर सामान्य बच्चों की श्रेणी में लाती हैं। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने घर-घर जाकर पोषाहार का वितरण किया है। निगरानी समितियां गांवों में सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण पाये जाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर इलाज कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजने में सहयोग करें। जो लोग टीकाकरण न कराए हों, उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सीडीओ पुलकित गर्ग, जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed