{"_id":"5d1a3b5f8ebc3e3cde204d8b","slug":"cm-gave-prize-siddharthnagar-news-gkp3122992156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के हाथों मिला सम्मान, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के हाथों मिला सम्मान, खिले चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के हाथों मिला सम्मान, खिले चेहरे
फोटो-75
जिले के चार चैम्पियंस को दस्तक योद्धा सम्मान से सीएम ने नवाजा
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में निभाई थी अहम भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह के शुभारंभ दिवस पर सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के चार चैम्पियंस का दस्तक योद्धा सम्मान से नवाजा तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। सीएम ने सम्मान देते समय चेम्पियंस को समुदाय हित में कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। इन सभी को यह सम्मान संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक- 2018 में बेहतर कार्य करने के लिए मिला है।
लखनऊ के लोकभवन सचिवालय सभागार में आयोजित संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ अवसर पर दस्तक अभियान- 2018 में बेहतर कार्य किए चैम्पियंस को सम्मानित किया गया। दस्तक अभियान- 2018 में चैम्पियन डॉ. सौरभ चतुर्वेदी को सभी विभागों के साथ समन्वय बनाने व सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने में उत्तम प्रयास के लिए सम्मान मिला है। ग्राम प्रधान सरिता चौधरी को गांव में उपलब्ध संसाधनों एवं समस्याओं के आधार पर योजना अनुसार बेहतर कार्य के लिए सम्मानित हुई हैं। शिक्षक महेंद्र कुमार मिश्र स्वच्छता, खेल, बच्चों द्वारा रैली के माध्यम से परिवार व समुदाय तक संदेशों को प्रसारित करने में अहम भूमिका अदा किया है। आशा कार्यकर्ता राजमती अपने कार्य क्षेत्र में हर घर पर दस्तक देकर दिमागी बुखार से बचाव एवं तुरंत उपचार के लिए परामर्श देकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सम्मानित हुई हैं। सीएम के हाथों सम्मान पाने पर सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. आरके चौधरी, आयुष्मान नोडल डॉ. प्रशांत आस्थाना, डीपीएम राजेश कुमार शर्मा, डीसीपीएम मानबहादुर, महामारी रोग विशेषज्ञ समीर सिंह, सतीश कुमार मिश्रा, डॉ. लक्ष्मी सिंह, प्रत्युश कुमार दूबे ने प्रसन्नता जाहिर की है। परसा प्रतिनिधि के मुताबिक बढ़नी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिसवा उर्फ शिवभारी के प्रधानाध्यापक महेन्द्र कुमार मिश्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मान मिलने पर खंड शिक्षाधिकारी अभिमन्यु समेत जावेद आलम, निसार अहमद, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, मुस्तन शेरुल्लाह, अरविंद कुमार आर्य, शहंशाह, राजीव त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, योगेन्द्र प्रसाद पांडेय, सत्येन्द्र कुमार, उमेश चंद्र मौर्य, हफीज आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया।