फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Close ones also under suspicion in student murder case

Siddharthnagar News: छात्रा हत्याकांड में करीबी भी शक के दायरे में

Mon, 12 Feb 2024 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Close ones also under suspicion in student murder case
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह मिली 11वीं की छात्रा के शव के मामले का पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है। बताया जा रहा है कि जांच में कुछ ऐसे सुराग मिले हैं, जिससे पुलिस के शक दायरे में छात्रा के करीबी भी आ गए हैं। दूसरी ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हल्की-फुल्की चोट लगने की बात सामने आ रही है। आशंका है कि जहर देकर मारा गया है। इसलिए बिसरा सुरक्षित कर लिया है। उसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन


फोन से मिली अहम जानकारी

सूत्रों के अनुसार, जांच में जुटी पुलिस को कई अहम जानकारी लगी है। फॉरेंसिक जांच, चार लोगों से मोबाइल पर हुई बात और परिवार के सदस्यों की बात में कई भिन्नता के साथ ही कुछ और तथ्य मिले हैं। जिससे करीबी संदेह के घेरे में आ रहे हैं। वहीं पता चला है कि मृतका के गांव से शोहरतगढ़ आने-जाने के रास्ते में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। माना जा रहा है कि अगर इन कैमरे की फुटेज पुलिस खंगाले तो कई अहम जानकारी मिल सकती है। छात्रा कॉलेज से पेपर देकर निकली तो क्या वह घर गई थी या नहीं, यह भी फुटेज से से पता चल सकता है।
विज्ञापन


क्याें हुई हत्या, नहीं चला पता
छात्रा के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के युवक पर हत्या का केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन उसके पास हत्या का कारण नहीं दिख रहा। एक वजह यह हो सकती थी कि युवक की शादी तय होती और छात्रा खुद से शादी के लिए दबाव बनाती तब हत्या की नौबत आती। या छात्रा की कहीं और शादी तय हो रही होती और युवक ऐसा नहीं चाहता, तब वह उसती हत्या कर सकता था, लेकिन दोनों में से किसी की शादी को लेकर कोई बातचीत परिवार में नहीं चल रही थी। फिर भी अगर युवक ने हत्या की है तो वह जांच के बाद ही सामने आएगा। दूसरी तरफ घरवालों के पास इसके कई कारण दिख रहे हैं। क्योंकि छात्रा कई बार मना करने के बाद भी आरोपी युवक के साथ पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है मामलाक्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी 11वीं की छात्रा थी। शनिवार सुबह उसकी लाश गांव के बाहर बाग में मिली थी। मृतका की मां ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस युवक पर हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

बोले विशेषज्ञ

पोस्टमार्टम में जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के बारे में पता नहीं चल पाता। इसके लिए बिसरा जांच की जाती है। उस जांच में यह पता चल जाता है कि जहर से मृत्यु हुई है नहीं। और हुई है तो कौन से जहर से मृत्यु हुई यह भी पता चल जाता है।


-डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, सीएचसी अधीक्षक

11जेएनडी01: फू लसिंह श्योकंद।

11जेएनडी01: फू लसिंह श्योकंद।

11जेएनडी01: फू लसिंह श्योकंद।

11जेएनडी01: फू लसिंह श्योकंद।

11जेएनडी01: फू लसिंह श्योकंद।

11जेएनडी01: फू लसिंह श्योकंद।

11जेएनडी01: फू लसिंह श्योकंद।

11जेएनडी01: फू लसिंह श्योकंद।

11जेएनडी01: फू लसिंह श्योकंद।

11जेएनडी01: फू लसिंह श्योकंद।

11जेएनडी01: फू लसिंह श्योकंद।

11जेएनडी01: फू लसिंह श्योकंद।

11जेएनडी01: फू लसिंह श्योकंद।

11जेएनडी01: फू लसिंह श्योकंद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article