फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Clean water will be supplied in sufficient quantity to every household.

Siddharthnagar News: घर-घर पहुंचेगा पर्याप्त मात्रा में साफ पानी

Mon, 25 May 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 25 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Clean water will be supplied in sufficient quantity to every household.
सिद्धार्थनगर। उसका ब्लॉक के बिनैका ग्राम पंचायत पेयजल योजना का रविवार को सांसद जगदंबिका पाल ने जलार्पण किया। वर्ष 2021-22 में स्वीकृत 172.95 लाख रुपये लागत की इस पेयजल परियोजना से गांव की 2958 आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

परियोजना के तहत 200 किलोलीटर भंडारण क्षमता वाले वाटरहेड टैंक से पानी सप्लाई के लिए गांव में 6.586 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाकर 583 घरों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भारत सरकार की इस योजना के जलार्पण से क्षेत्र के ग्रामीणों को नियमित, पर्याप्त और गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। घर-घर स्वच्छ और सुरक्षित जल की पहुंच सुनिश्चित होने से ग्रामीणों के स्वास्थ्य और उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, लालजी त्रिपाठी, सीडीओ बलराम सिंह, अधिशासी अभियंता जलनिगम संजय जायसवाल, राजेश मिश्रा, अभिषेक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed