{"_id":"6a120b7dcaa43d139a06e133","slug":"class-11-student-hit-by-train-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158683-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रेन की चपेट में आया 11वीं का छात्र, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रेन की चपेट में आया 11वीं का छात्र, मौत
Sun, 24 May 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 24 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़वा रेलवे लाइन की पटरी पर परसोहिया नानकार निवासी विक्की (15) पुत्र प्रेम बहादुर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। साथ गए आदित्य (16) को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह शिवपति इंटर काॅलेज में कक्षा 11वीं का छात्र था।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के परसोहिया नानकार निवासी दो किशोर विक्की और आदित्य शनिवार की सुबह पांच बजे घर से शौच के लिए मड़वा महथा रेलवे लाइन के पास शौच के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बढ़नी से गोरखपुर की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में विक्की आ गया, जिससे उसका दोनों पैर कट गया और उसके सिर से खून बहने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते -रोते घटनास्थल के पास पहुंचे और उसे तत्काल सीएचसी शोहरतगढ़ ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने एंबुलेंस से जिला मेडिकल काॅलेज भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई। खबर सुनते ही विक्की के पिता और माता दहाड़ मिलकर रोने लगीं। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। उसके साथ गया दूसरा किशोर आदित्य साहनी हादसे के बाद काफी सदमे में है। उसको भी हल्की चोट लगी है।
इस संबंध में एसओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।