{"_id":"9a28ffccd3b0e1f8115afdc5d8934a20","slug":"citizens-will-create-great-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘श्रेष्ठ नागरिक बनाएगा विवि’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘श्रेष्ठ नागरिक बनाएगा विवि’
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ विवि के विद्यार्थियों की पढ़ाई अब और रफ्तार से आगे बढ़ेगी। क्लास के अलावा छात्र-छात्रा घर पर भी नियमित अध्ययन कर सकेंगे। पढ़ाई में बाधा बन रही किताबों की समस्या अब दूर हो गई है।
सोमवार को प्रथम सत्र के विद्यार्थियों को विवि ने किताबें प्रदान की। विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पुस्तक वितरण करते हुए अच्छी पढ़ाई कर राष्ट्र के लिए श्रेष्ठ नागरिक बनने को प्रेरित किया।
विवि परिसर में आयोजित पुस्तक वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा बुद्ध की धरती पर स्थापित विवि सिर्फ शिक्षा का केन्द्र नहीं है, इसे श्रेष्ठ नागरिक बनाने वाले संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। कुलपति डाॅ. रजनीकांत पांडेय ने कहा कि पहले सत्र के बच्चों को किताबों के अभाव में पढ़ाई में जो भी परेशानी आ रही थी, अब नहीं रहेगी। विद्यार्थी क्लास वर्क के बाद घर पर किताबों से गहन अध्ययन करें।
पहले वर्ष के विद्यार्थियों पर अहम जिम्मेदारी है। समारोह के दौरान उपस्थित वाणिज्य संकाय के 75 बच्चों को व्यवायिक संप्रेषण, व्यवसाय प्रबंध के सिद्धांत किताबें प्रदान की गई। संचालन कुलसचिव अखिलेश तिवारी ने किया। इस मौके पर जिलाधिकारी डाॅ. सुरेन्द्र कुमार, कार्य परिषद सदस्य डाॅ. जीएल उपाध्याय, धु्रव प्रसाद त्रिपाठी, कामता यादव, सोनू यादव, वीके सिंह, डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।