फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   chori

दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर ले उड़े नकदी-जेवर

Fri, 29 Oct 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
chori
हल्लौर में एक घर में घुसकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के हल्लौर गांव में स्थित किराना मंडी सड़क के पास एक घर के पीछे दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर बृहस्पतिवार रात घर में दाखिल हुए और नकदी-जेवर ले उड़े। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मान रही है।
हल्लौर भट्ठा के सामने गांव निवासी नायाब हैदर का मकान है। पत्नी और बच्चे इस समय मुंबई में होने के चलते मकान बंद था। दामाद कुछ दिन पहले घर में रह रहे थे, लेकिन कुछ कार्य से वह भी घर बंद कर शहर चले गए। शुक्रवार सुबह घर आने पर मकान का मेन दरवाजा व पीछे का दरवाजा कुंडा सहित टूटा हुआ मिला। घर में रखा 8000 नगदी, मोबाइल, सोने और चांदी के आभूषण सहित आदि गायब थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई दद्दन राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरी की घटना और वहां के हालात को देखकर अचंभित है। एसआई दद्दन राय ने बताया की घटना की तहकीकात की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। इस संबंध में डुमरियागंज एसएचओ शैलेश सिंह ने बताया कि हल्लौर गांव में एक घर से चोरी की वारदात की जानकारी मिली थी। मौके पर हल्के नायब दरोगा को भेजा गया है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गैर एजेंसी में चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के एक गैस एजेंसी के शटर का ताला तोड़कर चोर बृहस्पतिवार रात घुस गए। चोर नौ हजार नकद समेत अन्य सामान ले उड़े। रात्रि गश्त के पुलिस के जवानों ने चोर का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। ककरहवा- बूडा मुख्य मार्ग पर विजय प्रताप जायसवाल की गैस एजेंसी है। विजय प्रताप के मुताबिक शुक्रवार सुबह जब एजेंसी खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। ऑफिस में रखे नौ हजार नकद, कंप्यूटर, सीपीयू आदि सामान गायब था। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों के चर्चा के मुताबिक, चोरी कर बाइक से भाग रहे चोर का रात में गश्त पर रहे पुलिस जवानों ने पीछा भी किया जो सीसीटीवी में कैद है। पुलिस से डरकर चोर दूल्हा चौराहे के आसपास कंप्यूटर व सीपीयू फेंक कर भाग गया। मोहाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश दूबे ने बताया कि गैस एजेंसी के मालिक द्वारा तहरीर मिली है। मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई है। जल्द की चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed