{"_id":"62a0e1a4410afd7d2d37b4a4","slug":"choree-kee-baik-baraamad-do-pakade-gae-siddharthnagar-news-gkp439677189","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक बरामद, दो पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक बरामद, दो पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बाइक बरामद, दो पकड़े गए
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुधवार को क्षेत्र के पटना तिराहा से दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में बाइक चोर निकले। बरामद बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया और केस दर्ज करके दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसओ इटवा विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र भ्रमण पर थे, अभी वह ग्राम पटना तिराहे से सोननगर स्थित कोपा समय माता मंदिर के पास पहुंचे थे कि दो युवक संदिग्ध अवस्था में बाइक के साथ कही जाने के फिराक में खड़े थे। उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि बाइक चोरी की है। जिसे उन्होंने इटवा कस्बे से चोरी की थी। पकड़े गए संदिग्धों ने अपनी पहचान अजय उर्फ जग्गू व सुनील कश्यप उर्फ कल्लू निवासी महादेव बक्शी थाना इटवा बताया। पूछताछ करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उनके बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं और तो चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दिए हैं।