फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Children will benefit from technology based education

Siddharthnagar News: तकनीक आधारित शिक्षा से बच्चे होंगे लाभान्वित

Sun, 24 Sep 2023 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 24 Sep 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Children will benefit from technology based education
सिद्धार्थनगर। आज का दौर डिजिटलाइजेशन का है, गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए तकनीकी का उपयोग आवश्यक है। सूचना व संचार तकनीक आधारित शिक्षा से स्कूली बच्चे लाभान्वित होंगे। ये बातें, सीडीओ जयेंद्र कुमार ने विकास भवन सभागार में आयोजित तीन दिवसीय आईसीटी आधारित प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

सीडीओ जयेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों से तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सीखे गए तथ्यों का फीडबैक लेते हुए बच्चों के अवधारणात्मक स्पष्टता के लिए बहुत ही संतुलित रूप में आईसीटी के उपयोग करने की बात कही। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक आईसीटी के उपयोग से बच्चों को सहज व रोचक वातावरण में शिक्षा के स्तर में सुधार के साथ बच्चों के नामांकन और उपस्थिति को भी बढा सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग व शिव नाडर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित हुआ। जिले के सभी ब्लाॅकों से दो-दो एआरपी और ब्लॉक गुणवत्ता समन्वयक को प्रशिक्षक करुणापति त्रिपाठी, महेंद्र कुमार यादव व अंशुमान सिंह ने प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वालों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के जिला समन्वयक कार्तिकेय पांडेय, कमलेश मौर्य, अनूप कुमार, अपूर्व श्रीवास्तव, दयाशंकर पांडेय, एआरपी संघशील बौद्ध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed