फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Children of the council schools will study through English

अंग्रेजी माध्यम से पढ़ेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

Tue, 09 Jan 2018 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
Children of the council schools will study through English
डेमो
सिद्धार्थनगर। परिषदीय स्कूलों को कांवेंट स्कूलों के समकक्ष खड़ा करने की कवायद शुरू हो गई है। शासन के फरमान के बाद जिले के हर ब्लॉक से ऐसे पांच स्कूलों का चयन किया जा रहा है, जिनमें अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए अनुकूल संसाधन और शिक्षकों का चयन जिला स्तरीय समिति के माध्यम से किया जाएगा। चयन की यह प्रक्रिया मध्य मार्च तक पूरी कर लेनी है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों की छवि सुधारने और गरीब बच्चों को भी कांवेंट स्कूलों जैसी शिक्षा मुहैया कराने के मकसद से शासन ने चुनिंदा स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने की घोषणा की है। इसके अनुपालन में बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में जिले के प्रत्येक ब्लॉक से 5-5 प्राथमिक विद्यालयों का चयन करने को कहा गया है। चयनित विद्यालयों में पढ़ाई अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षण सत्र से शुरू होगी, लेकिन अध्यापकों की तैनाती व अन्य सुविधाएं मार्च तक ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के लिए सहायक अध्यापकों का चयन डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति करेगी। वही अध्यापक इन स्कूलों के लिए चयनित होंगे, जिन्होंने अंग्रेजी के साथ कम से कम इंटर तक की पढ़ाई की हो। इच्छुक शिक्षकों के आवेदन के बाद समिति उनकी लिखित व मौखिक परीक्षा लेकर चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देगी। बीएसए मनीराम सिंह ने बताया कि इन स्कूलों में कक्षा एक से तीन तक की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में होगी, जबकि 4-5 में हिंदी माध्यम को भी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल शिक्षक व स्कूलों के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार इसे शीघ्र की मूर्त रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed