{"_id":"5fde29da8ebc3e3d723f840f","slug":"child-specialist-will-give-medicine-to-priya-siddharthnagar-news-gkp3775146154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालरोग विशेषज्ञ करेंगे प्रिया का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालरोग विशेषज्ञ करेंगे प्रिया का इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालरोग विशेषज्ञ करेंगे प्रिया का इलाज
दो वर्षीय बच्ची को पिता ने सड़क पर पटक दिया था
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पिता की पिटाई से घायल हुई प्रिया का इलाज अब बालरोग विशेषज्ञ करेंगे। सीटी स्कैन रिपोर्ट देने और इलाज करने के बाद स्थिति में सुधार हुई तो केजीएमसी लखनऊ के चिकित्सकों ने बालरोग विशेषज्ञ से इलाज कराने की सलाह दी है। परिजन उसका वहीं पर इलाज करा रहे हैं।
मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर तीन टोला भैंसाही निवासी चंद्रभान ने दो वर्षीय पुत्री प्रिया को सड़क पर पटक दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। लखनऊ के केजीएमसी में हुए सीटी स्कैन रिपोर्ट में सिर में हड्डी टूटने की बात सामने आई थी। चिकित्सकों ने इलाज किया और उसकी स्थिति में काफी सुधार है। परिजनों के मुताबिक चिकित्सकों ने बालरोग विशेषज्ञ चिकित्सक से इलाज कराने की सलाह दी। अब बालरोग चिकित्सक प्रिया का इलाज करेंगे। एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने समय-समय पर परिजनों से जानकारी ली जा रही है। थाने के स्टाफ के माध्यम से सहायता की जा रही है। इलाज में हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।