{"_id":"69cc0be6fe5ca6af440a4891","slug":"child-dies-in-private-hospital-doctor-accused-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155889-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निजी अस्पताल में बच्चे की मौत, डॉक्टर पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निजी अस्पताल में बच्चे की मौत, डॉक्टर पर आरोप
Tue, 31 Mar 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर एक व्यक्ति ने इलाज में लापरवाही से बच्चे की मौत का आरोप लगाया है। हालांकि, उसने न तो कोई लिखित शिकायत की है और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कहा तो इसके लिए मना कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा तीन माह का था। वह इलाज के लिए निजी अस्पताल पर पहुंचा था। लाइन में लेकर खड़ा था, इसी बीच बच्चे की मौत हो गई। ऐसे में उसने आरोप लगाया कि अगर डॉक्टर ने देखा होता तो ऐसा नहीं होता। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आरके चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित की ओर से कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन