{"_id":"5fc64a358ebc3e91b537f075","slug":"child-dies-due-to-tractor-trolley-siddharthnagar-news-gkp3752000187","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्ट्रर-ट्रॉली की चपेट में आकर बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्ट्रर-ट्रॉली की चपेट में आकर बालिका की मौत
विज्ञापन
टैक्ट्रर-ट्रॉली की चपेट में आकर बालक की मौत
ढेबरुआ थानाक्षेत्र के बैरिहवा गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के बैरिहवा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची ढेबरुआ पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के बैरिहवा गांव निवासी अभय (12) पुत्र पशुपति घर के पास खेल रहा था। सोमवार की रात पड़ोस में ही लड़की की शादी थी। मंगलवार को शादी के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली टेंट का सामान सेमरी खानकोट ले जाने के लिए लाद रहा था। ट्रैक्टर को आगे पीछे करने के दौरान अभय ट्रॉली की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। गांववालों ने तत्काल ट्रैक्टर-ट्रॉली और ड्राइवर को पकड़ लिया और ढेबरुआ पुलिस को सूचना दी। ढेबरुआ एसएचओ तहसीलदार सिंह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर-ट्रॉली और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। एसओ ढेबरुआ एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।