फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   chhath

Siddharthnagar News: अस्ताचलगामी सूर्य काे आज अर्घ्य देंगी मातृ शक्ति

Sun, 19 Nov 2023 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
chhath
फोटो--शहर में छठ पूजा के बाजार में लगा जाम, आज रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन

शहर में 12 स्थानों पर होगी छठ पूजा, सभी घाटों पर तैयारी पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दुनिया में सबसे कठिन छठ उपासना के पर्व पर रविवार को व्रत करने वाली मातृशक्ति अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। पूरी रात साधना होगी और अगले दिन प्रात: काल उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण होगा। चार दिवसीय उपासना में बाजार में खरीदारों की संख्या बढ़ी तो शहर में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।रविवार शाम को पूजा की थाली सजाकर व्रती महिलाएं शहर के 12 घाटों पर जाएंगी तो यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस को भी पसीना छूटेगा।
शहर में शनिवार शाम बांसी तिराहा से सिद्धार्थ तिराहा, रेलवे स्टेशन रोड, कलक्ट्रेट के सामने और हाइडिल तिराहे पर जाम की स्थिति सामने आई। हालांकि, पुलिस कर्मियों ने वाहनों को निकलवाने में सहयोग किया। पुलिस ने योजना बनाई है कि रविवार को जाम की स्थिति शुरू होते ही शहर के अन्य रूटों पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। जमुआर घाट में सबसे अधिक भीड़ होती है। इसे देखते हुए अर्घ्य देने की संध्या बेला में बांसी-ककरहवा नेशनल हाईवे पर ट्रक सहित अन्य बड़े वाहनों को रोक दिया जाएगा। इसी प्रकार सोमवार की सुबह भी बड़े वाहनों को जमुआर घाट की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों से जाने वाले लोगों के वाहन भी घाट से दूर रोक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सज गया घाट, चलेंगे 50 ई-रिक्शा
छठ पूजा के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के जमुआर घाट की अच्छी तरह सजावट की गई है। पानी के ऊपर मंच बनाया गया है। टेंट के साथ अच्छी तरह लाइटिंग की गई है। नगर पालिका परिषद ने छठ पूजा के श्रद्धालुओं के लिए 50 ई-रिक्शा निशुल्क चलाने की घोषणा की है। सभी 25 वार्ड में दो-दो ई-रिक्शा रहेंगे जो लोगों को घर से घाट तक निशुल्क पहुंचाएंगे। रविवार दोपहर दो बजे ई-रिक्शा की सुविधा मिलेगी और सोमवार सुबह आठ बजे तक यह सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 स्थानों पर होगी छठ पूजा
शहर के जमुआर घाट, सोहांस पुल, सिंहेश्वरीपुरम, महनगा, पकड़ी बाजार, रेहरा मंदिर, बसडिलिया, मधुरकरपुर, थरौली, बुद्धा थीम पार्क, पिपरा पांडेय, रेहरा चायडीह में छठ पूजा होगी। नगर पालिका परिषद के ईओ विंध्याचल गुप्ता ने बताया कि शहर में छठ पूजा के 12 स्थानों पर निशुल्क चाय की व्यवस्था होगी। जबकि जमुआर घाट के लिए 50 ई-रिक्शा की सुविधा दी जाएगी।





फोटो-

सांसद, चेयरमैन ने किया जमुआर घाट का निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने शनिवार को शहर स्थित जमुआर नाले पर बन रहे छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस पर्व का विशेष महत्व है। महिलाएं निर्जला व्रत रहकर सूर्य की उपासना करती हैं। नगर पालिका को ओर किए गए इंतजाम पर कहा कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूरी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को घाट तक आने-जाने के जिए 20 ई रिक्शा निशुल्क चलाया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि शहर में छठ पूजा में लोगाें को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जमुआर घाट के अलावा अन्य घाटों पर भी बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed