{"_id":"61880359f74c24255a414e00","slug":"chhath-mahaparv-will-start-from-today-with-bathing-siddharthnagar-news-gkp4155436105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व
विज्ञापन
शहर के जमुआर घाट पर पिता के साथ वेदी की सफाई करती बच्ची।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व
सिद्धार्थनगर। भगवान सूर्य की उपासना से संबंधित चार दिनों तक चलने वाली छठ पूजा की शुरूआत सोमवार को होगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से घाटों की सफाई कराई गई। व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने तैयारी शुरू कर दी है।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय के साथ इस व्रत की शुरुआत होती है। इस दिन से स्वच्छता की स्थिति अच्छी रखी जाती है। पहले दिन लौकी और चावल का आहार ग्रहण किया जाता है। यह व्रत संतान प्राप्ति और संतान के सुखमय जीवन एवं उन्नति के लिए रखा जाता है। इस व्रत को स्त्री-पुरुष सभी समान रूप से कर सकते हैं। यह व्रत अत्यंत कठिन होता है। व्रत करने वाले लोग 36 घंटों का लंबा व्रत करते हैं। छठ के पर्व को महापर्व कहा जाता है। इस लिए इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू हो जाती हैं।
छठ पर्व में मुख्य रूप से कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसके लिए जमुआर नाले पर शहर के निकट स्थित घाट की सफाई, बैरिकेटिंग और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही जिले के अन्य स्थानों पर भी छठ पूजा की तैयारी की जा रही है।