Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cheap cosmetic stuff, big loss to Sehat

Siddharthnagar News: सस्ते कॉस्मेटिक सामान, सेहत को बड़ा नुकसान

Sun, 28 Jun 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 28 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Cheap cosmetic stuff, big loss to Sehat

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महंगाई के दौर में कम कीमत पर मिलने वाले कॉस्मेटिक उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं लेकिन यही सस्ता सौदा कई बार महंगा साबित हो सकता है। बाजार में नामी कंपनियों के नाम और पैकेजिंग से मिलते-जुलते नकली कॉस्मेटिक की बिक्री बढ़ रही है।
कम कीमत देखकर ग्राहक इन्हें खरीद लेते हैं, जबकि इनमें इस्तेमाल होने वाले रसायन त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे उत्पादों के उपयोग से एलर्जी, जलन, खुजली, त्वचा संक्रमण और लंबे समय तक रहने वाले दाग-धब्बों जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

जिले के कॉस्मेटिक दुकानदारों के अनुसार, बाजार में कई ऐसे उत्पाद आ रहे हैं जिनकी पैकेजिंग बिल्कुल असली जैसी दिखती है। सामान्य ग्राहक के लिए पहली नजर में असली और नकली उत्पाद की पहचान करना आसान नहीं होता। ऐसे में कम कीमत के लालच में लोग नकली उत्पाद खरीद लेते हैं। त्योहारों, शादी-ब्याह और ऑफर के सीजन में ऐसे उत्पादों की बिक्री और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के नौगढ़, तेतरी बाजार, बांसी और शोहरतगढ़ के कॉस्मेटिक कारोबारियों का कहना है कि बाजार में सबसे अधिक लोकप्रिय ब्रांडों की पैकेजिंग से मिलते-जुलते डुप्लीकेट उत्पाद पहुंच रहे हैं। इनमें विभिन्न ब्रांड के सनस्क्रीन, फेस सीरम और बीबी/सीसी क्रीम प्रमुख हैं। पहली नजर में इनकी पैकेजिंग असली जैसी दिखने के कारण सामान्य ग्राहक आसानी से भ्रमित हो जाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि कम कीमत के कारण कई ग्राहक बिना बिल लिए ही ऐसे उत्पाद खरीद लेते हैं जबकि बाद में त्वचा संबंधी समस्याएं होने पर नुकसान उठाना पड़ता है।
विशेषज्ञों की सलाह है कि कॉस्मेटिक हमेशा अधिकृत विक्रेता से ही खरीदें, पैकिंग की सील, बैच नंबर, निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि की जांच करें और बिल अवश्य लें।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश का कहना है कि नकली कॉस्मेटिक में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जाता। इनमें इस्तेमाल होने वाले रंग, खुशबू और रसायन त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में इसका असर और अधिक गंभीर हो सकता है। यदि किसी कॉस्मेटिक के इस्तेमाल के बाद त्वचा पर लालिमा, जलन, खुजली या सूजन दिखाई दे तो उसका उपयोग तुरंत बंद कर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

विशेषज्ञों के अनुसार, कॉस्मेटिक खरीदते समय पैकिंग की सील, बैच नंबर, निर्माण व एक्सपायरी तिथि और एमआरपी की जांच अवश्य करनी चाहिए। अधिकृत दुकानों या भरोसेमंद विक्रेताओं से ही उत्पाद खरीदें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय भी केवल विश्वसनीय प्लेटफॉर्म और अधिकृत विक्रेता से ही सामान मंगाना सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed