{"_id":"673a313ebc233584c909024e","slug":"challans-for-105-vehicles-for-breaking-rules-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-127374-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नियम तोड़ने पर 105 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नियम तोड़ने पर 105 वाहनों के चालान
Sun, 17 Nov 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यातायात पुलिस ने रविवार को ट्रक चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण करके खड़े किए गए 105 वाहनों का चालान करते हुए एक लाख 12 हजार रूपए शमन शुल्क के रूप में वसूला।
एसपी प्राची सिंह के निर्देश पर सीओ यातायात सुजीत राय की अगुवाई में पुलिस टीम ने शहर के हाईडिल तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा समेत प्रमुख स्थानों पर पीए सिस्टम के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। ट्रक चालकों को इकट्ठा कर कोहरे से बचाव के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने, दो पहिया वाहन बिना हेलमेट के न चलाने की सलाह दी गई। इस दौरान यातायात प्रभारी अमरेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवादि