फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chaitra Navaratri From today, decorated court

चैत्र नवरात्र आज से, सज गए दरबार

Tue, 28 Mar 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navaratri From today, decorated court
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नवरात्र की पावन बेला में शक्ति की उपासना के लिए घरों में कलश स्थापना बुधवार को होगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी जहां जोरों पर रही, वहीं मंदिरों में साफ-सफाई के लिए प्रबंध समिति के लोग जुटे रहे। हालांकि कुछ क्षेत्रों में असमंजस के चलते मंगलवार को ही नवरात्र की पहली तिथि मानते हुए पूजन-अर्चन किया गया, मगर यहां भी कलश स्थापना बुधवार तड़के होगा।
विज्ञापन

नवरात्र शक्ति की उपासना का विशेष काल है। इस दौरान हर कोई व्रत रखकर पूजन-अर्चन कर मां की कृपा पाने को लालायित रहता है। नवरात्र की तैयारी वैसे तो कई दिनों पहले से शुरू हो गई थी, मगर मंगलवार को हर कोई इसमें तल्लीन रहा। नारियल, चुनरी, कलश सहित अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही तो पूजन स्थल की साफ-सफाई का काम भी जोरों पर रहा। नगर के सिंहेश्वरी मंदिर के अलावा कठेला की समय माता मंदिर, जोगिया की योगमाया देवी, वनवासिटी देवी गालापुर सहित अन्य प्रमुख देवी स्थलों की सजावट में मंदिर कमेटी के लोग जुटे रहे।
विज्ञापन

मंदिर परिसर के आस-पास साफ-सफाई का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी रहा। नगर में प्रमुख देवी मंदिरों में शुमार इन स्थलों पर बुधवार की अलसुबह से ही भीड़ शुरू हो जाएगी। दिन भर पूजन-अर्चन के साथ भजन-कीर्तन, प्रवचन व अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। उधर, कुछ क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने मंगलवार को ही नवरात्र की पूजा की। बता दें कि वासंतिक नवरात्र की प्रथम तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार हो ही पहली तिथि का मान कर लोग पूजन-अर्चन में जुट गए हैं, वहीं इस अंचल में बुधवार की उदया तिथि तक प्रथमा होने के कारण नवरात्र की शुरुआत 29 मार्च से मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed